बिलासपुर के डंगार स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियो
डंगार स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान काे लेकर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें पाठशाला के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने किया। प्रश्नोत्तरी में अंकित, विकास ठाकुर ने पहला, सुहानी, अक्षय पठानिया ने दूसरा और कार्तिक, उदय बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार, जीव विज्ञान प्रवक्ता सरला, गणित प्रवक्ता वीना, रसायन विज्ञान प्रवक्ता रेणु लखनपाल ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।