फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंपनी-ग्रामीणों के बीच बनी सहमति, शुरू हुआ टनल का काम

Mon, 23 Dec 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कंपनी की टीम करेगी दरार आने से प्रभावित हुए घरों का निरीक्षण
विज्ञापन

- श्मशानघाट के रास्ते और कुहल की मरम्मत भी की जाएगी।
- नोग गांव के ग्रामीणों और टनल निर्माण कर रही कंपनी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन पर टनल नंबर-17 का निर्माण कर ही कंपनी और नोग-टिब्बी गांव में ग्रामीणों के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई है। कंपनी की टीम दरार आने से प्रभावित हुए मकानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

नोग गांव के श्मशानघाट के रास्ते और सिंचाई कुहल की भी मरम्मत कराई जाएगी। इन मुद्दों पर सहमति बनने के बाद सोमवार को टनल का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया। सोमवार को जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा की अगुवाई में नोग और टिब्बी गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल टनल नंबर-17 का निर्माण कर रही मैक्स कंपनी के महाप्रबंधक से मिला। ग्रामीणों ने महाप्रबंधक को बताया कि टनल के निर्माण में लगे भारी वाहनों के कारण नोग गांव के श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता और सिंचाई की कुहल क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रास्ते और कुहल की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों ने बताया कि टनल के निर्माण के दौरान हो रहे कंपन से टिब्बी गांव में कई घरों में दरार आ चुकी हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि टिब्बी गांव में घरों में आई दरार का निरीक्षण कंपनी की टीम करेगी। इसके अलावा रास्ते और कुहल की मरम्मत कंपनी ओर से कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी के आश्वासन के बाद टनल नंबर-17 का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण भी इस विकास के काम में सहयोग देना चाहते हैं। लेकिन शर्त है कि उनके हकों का भी ध्यान रखा जाए। बता दें कि रविवार को घरों में दरार आने से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर टनल का निर्माण रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें