फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर की मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं, कटाई का इंतजार

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 04:30 PM IST

सरकार के आदेशों के बाद यमुनानगर में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। परंतु पहले दिन किसी भी मंडी में गेहूं नहीं पहुंची। जिस कारण मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। मंडियों को देख कर लग ही नहीं रहा है कि आज से खरीद शुरू हो चुकी है। जिले की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जानी है। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल के आसपास ही मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो सकती है। वहीं साढौरा समेत कुछ मंडियों में शौचालयों की हालत खराब है। इनमें गंदगी का आलम है। 90 हजार हेक्टेयर है गेहूं का रकबा इस बार यमुनानगर में गेहूं का कुल रकबा 90 हजार हेक्टेयर है। इस बार मौसम गेहूं के लिए काफी अनुकूल रहा। जिससे गेहूं की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मार्च के महीने में तापमान में हुई बढ़ोतरी से एक बार तो किसानों की परेशानी बढ़ गई थी, क्योंकि तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। जिससे गेहूं का दाना पिचकने का खतरा बढ़ गया था। परंतु पहाड़ों में हुई बर्फबारी व ठंडी हवाएं चलने से गेहूं की फसल को काफी फायदा हुआ। अभी शुरू नहीं हुई कटाई सरकार ने भले ही गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हों, लेकिन अभी तक खेतों में गेहूं की कटाई भी शुरू नहीं हो सकी है। बढ़ते तापमान के चलते खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल सुनहरी हो गई है। गेहूं में अभी नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसलिए किसान अभी गेहूं की कटाई नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह के बाद गेहूं की कटाई शुरू होने के आसार है। इसके बाद ही मंडियों में गेहूं की आवक हो सकेगी। तैयारियां पूरी करने को कहा है: पार्थ गुप्ता डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी मंडियों में गेहूं की आज से खरीद शुरू करनी है। परंतु पहले दिन मंडियों में गेहूं नहीं आया। वहीं अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि वह अपने क्षेत्र की मंडियों में खरीद की सारी तैयारियां पूरी रखें। यदि कोई कमी बाकी है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। सभी को साफ शब्दों में कहा गया है कि मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें