फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: एसपी कमलदीप गोयल ने किया नाकों का निरीक्षण

मंगलवार दोपहर बाद एसपी कमलदीप गोयल अचानक नाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले वे पौंटा हाई-वे स्थित मिहिर भोज चौक पहुंचे। यहां पर नाके पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जेल चौक का निरीक्षण किया। इसके बाद गुलाबनगर चौक होते हुए रक्षक बिहार नाका जगाधरी पहुंचे यहां पर एसपी करीब आधा घंटा रूके। उन्होंने इस नाका से गुजरने वाले मार्गों का बारिकी से निरीक्षण किया। ट्रैफिक प्वाइंट को समझने के साथ-साथ उन्होंने नाके के टेंट को जांचा। बातचीत में एसपी ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य अपराध रोकना तो है ही साथ ही साथ हम यह भी सुनिश्चित कर रहे है कि कर्मचारी मुस्तेदी से डयूटी दे। उनकी उपस्थिति से जनता में विश्वास बढ़े वहीं अपराधियों में वारदात न करने का डर बना रहे। एसपी ने बताया कि कर्मचारियों से किसी कमी पेशी बारे भी पूछा गया है। डयूटी किस तरह ओर बेहतर हो सकती है इस पर बातचीत की गई और उनके सुझाव भी लिए गए। एसपी ने स्पष्टï किया कि नाके पर तैनात कर्मचारियों को भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कैल नाका का दौरा किया। यहां से कैल कलानौर हाईवे होते हुए देर रात शहर के सभी नाके चैक किए। एसपी ने बताया कि शहर को अंर्तराज्य व राज्य स्तर पर 28 नाकों से कवर किया गया है। हमारा प्रयास है कि वारदात न हो। यदि वारदात हो भी जाती है तो अपराधी नाकों के घेरे से बच न पाए। इस मौके पर उनके साथ सीआईए-2 इंचार्ज राकेश कुमार, सिटी एसएचओ राजेन्द्र सिहं, ओएसआई संदीप कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें