यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक सूफियान की दिन दहाडे़ निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने गंगानगर कॉलोनी निवासी अजय व उसके तीन साथियों शांति कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह उर्फ लक्की, गंगानगर कॉलोनी के ही रोहन राणा व गुरदेव सिंह उर्फ साजन को सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।