यमुनानगर: शहर में घर-घर जाकर शहद बेच रहे कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने नकली शहद बेचने के आरोप में पकड़ लिया। मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग को भी जांच के लिए सूचित किया गया है। स्थानीय निवासी अंकुर ने बताया कि कुछ लोग सस्ते दाम पर शहद देने की बात कहकर घरों से बाल्टियां मंगवा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने उन्हें मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने के लिए नहीं बुलाया था, फिर भी वे खुद को शहद निकालने वाला बताकर लोगों से संपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहद से झाग निकल रहा था, जिससे लोगों को उसके नकली होने का संदेह हुआ।