फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के जगाधरी स्टेट हाईवे पर फ्लाइंग कलर आइलेट्स सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के सामने स्थित फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर में गुरुवार को दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि सेंटर में उस समय केवल स्टाफ मौजूद था और कोई स्टूडेंट नहीं था। सेंटर संचालक प्रवीण कुमार और कुलदीप भी घटना से 15 मिनट पहले वहां से जा चुके थे। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो बदमाश बाइक पर सेंटर के सामने रुके। एक बदमाश बाइक पर ही रहा, जबकि दूसरा, जिसने गमछा, कैप और पीठ पर बैग पहना था, पिस्तौल लेकर सेंटर में घुसा। उसने वहां मौजूद दो महिला और एक पुरुष कर्मचारी से कुछ पूछताछ की और फिर सीलिंग की ओर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। कर्मचारी डरकर भागे, और हमलावर अपने साथी के साथ बाइक पर साढौरा की ओर फरार हो गया। डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह, एसएचओ कुलदीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को गोलियों के खाली खोल और दो कारतूस मिले। डीएसपी हरविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें