फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में जल निकासी की सच्चाई जानने फील्ड में उतरे डीसी व निगमायुक्त

यमुनानगर में जल निकासी के हालात जानने के लिए बुधवार सुबह डीसी पार्थ गुप्ता व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी फील्ड में उतर गए। साथ ही नगर निगम व पब्लिक हेल्थ अफसर भी साथ लिए। जगाधरी से यमुनानगर की एक के बाद एक कई कॉलोनियों व मोहल्लों में डीसी व निगमायुक्त ने सीवरेज व नालों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान देखा कि नालों व सीवरेज लाइनों की सफाई कितनी हो चुकी है और कितनी बाकी है। सफाई के लिए लगाए कर्मचारी व संसाधनों की भी जानकारी ली। जहां-जहां कमी लगी, वहां डीसी ने संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। डीसी की ओर से स्पष्ट किया गया कि मानसून से पहले जल निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी नाले व सीवर लाइनों की समय पर सफाई हो, जिससे शहर में कहीं भी जलभराव के हालात न बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें