फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: गांव मंडी में आंबेडकर भवन निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

जिला सचिवालय में गांव मंडी में आंबेडकर भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर आवंटित की गई पंचायती जमीन पर बनने वाले आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य को कुछ शरारती तत्वों द्वारा लगातार रोका जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले को लेकर ग्रामीण बुधवार को डीसी प्रीति से मिले। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत मंडी द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित कर आंबेडकर भवन निर्माण के लिए पंचायती भूमि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद सरकारी ग्रांट भी स्वीकृत हुई और निर्माण कार्य के लिए टेंडर होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो गया था। लेकिन इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया, जिसके चलते काम रुक गया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप गौतम, अमर सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सरपंच सपना देवी, भीम आर्मी विस प्रधान राजिंद्र, संदीप कुमार विस सचिव भीम आर्मी, अर्जुन सिंह का आरोप है कि विरोध करने वाले लोग पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार समझाने के बावजूद वे निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें