फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली से पहले जारी होगा सवा छह करोड़ रुपये एरियर, यमुनानगर में मेयर के आश्वासन पर कर्मचारियों ने खत्म किया धरना

वर्ष 2017 से रुका हुआ लगभग सवा छह करोड़ रुपये एरियर दीवाली से पहले मिलने के आश्वासन पर शुक्रवार को नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। मेयर सुमन बहमनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि देर शाम तक सभी कर्मचारियों को एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। जिस पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के कर्मचारियों ने उनका धन्यवाद किया और धरना खत्म किया। मेयर सुमन बहमनी व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने उन्हें दीवाली पर्व पर शहर को साफ व सुंदर बनाने के लिए दोगुणा जौश से सफाई करने के निर्देश दिए और सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले समान काम समान वेतन का एरियर जारी करवाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिंग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने कर्मचारियों को बताया कि मेयर सुमन बहमनी के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने सफाई कर्मचारियों के एरियर की फाइल की जांच की। किस कर्मचारी को कितने एरियर दिया जाना है, कब से कर्मचारी का यह एरियर रुका हुआ था, इन सभी का जांच कर फाइल को निदेशालय भेजा गया। निगम आयुक्त खुद उनके एरियर को लेकर चिंतित थे। उन्होंने बताया कि आज या कल में सभी सफाई कर्मचारियों के 2017 से रुके हुए एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ था, वह भी दीवाली से पहले जारी किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने सभी कर्मचारियों को एरियर जल्द मिलने और दीवाली के त्योहार की बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें