संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उत्थान संस्थान के प्रांगण में तुलसी दिवस पर तुलसी पूजन कार्यक्रम हुआ। सभी दिव्यांग बच्चों ने विधिवत रूप से तुलसी पूजन किया। संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू वाजपेयी ने कहा कि हम सभी को अपने धर्म की मर्यादाओं व मान्यताओं को मनाते हुए समाज में ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जिससे समाज में सौहार्द व भाईचारा बना रहे। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय व पवित्र माना गया है।
कोशिश इकाई के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा ने तुलसी के पौधे की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की तुलसी के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की क्षमता होती है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की अपार कृपा मिलती है। तुलसी के पौधे में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं।
तुलसी की पूजा करने से मन में अच्छे विचार और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। ऐसी मान्यता है जो लोग तुलसी स्तोत्र का पाठ करते है उन्हें हर तरह के मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू ग्रंथों अनुसार तुलसी पूजन से कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। मौके पर संस्थान से स्वाति, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश व दीपा मौजूद रहे।
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद