फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेतन बढ़ोतरी लागू नहीं करने पर जताया रोष

Wed, 25 Dec 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की बैठक नगर निगम कार्यालय में हुई। बैठक का नेतृत्व प्रधान मनोज कुमार ने किया। बैठक में पिछले महीने मुख्यमंत्री द्वारा की बढ़ोतरी लागू न करने को लेकर रोष जताया गया।
मनोज कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर घोषणा की थी। परंतु सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन मुख्यमंत्री से मांग करती है कि सफाई कर्मचारियों का वेतन 26000 से 27000 करके घोषणा पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अनुबंध सफाई कर्मचारियों का वर्ष 2017 से समान काम समान वेतन का एरिया लंबित है। वह जल्द से जल्द जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव विजय ढिल्लो, संगठन मंत्री कश्मीरी लाल मुख्य सलाहकार श्याम चंद, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष हरिदास, चेयरमैन राजपाल गुगलो, ऑडिटर जितेंद्र, उप प्रधान सुखदेव सहित अन्य मौजूद रहे।

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें