फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बारिश से मंडियों में गेहूं और सरसों भीगा, तिरपालों के सहारे फसल बचा रहे किसान

हरियाणा में वीरवार दोपहर बाद माैसम बदल गया। 15 जिलों पानीपत, नूंह, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, जींद, भिवानी, कैथल, पलवल, चरखी दादरी के बाढड़ा, सिरसा के डबवाली और फतेहाबाद के रतिया व भूना में बारिश हुई। रतिया और नरवाना व गुहला चीका में कुछ देर ओले भी गिरे। नारनौल में 14.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के कारण सोनीपत, चरखी दादरी के बाढ़डा, करनाल, कैथल और समालखा में मंडियों में पड़ी फसल भीग गई। इसका कारण मंडियों में गेहूं का समय पर उठान नहीं हो पाना है। प्रदेश में अभी तक नाै लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है लेकिन आवक काफी कम है। गेहूं को शेड के नीचे रखने की जगह नहीं बची जिससे किसान तिरपालों के सहारे फसल को बचा रहे हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें