फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 एशियाई कुश्ती ट्रायल्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल्स में हरियाणा की महिला पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। चयनित 10 महिला पहलवानों में से 7 हरियाणा की खिलाड़ी हैं, जो प्रदेश के कुश्ती में दबदबे को दर्शाता है। भार वर्ग के अनुसार चयनित खिलाड़ियों में 50 किलोग्राम में हिसार की स्वीटी, 53 किलोग्राम में झज्जर की मुस्कान, 57 किलोग्राम में झज्जर की तपस्या, 59 किलोग्राम में चरखी दादरी की नेहा, 65 किलोग्राम में जींद की पुलकित, 68 किलोग्राम में जींद की मानसी लाठर और 76 किलोग्राम में सोनीपत की काजल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश में महिला कुश्ती को नई ऊर्जा मिली है और आगामी एशियाई चैंपियनशिप में देश को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें