फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: छात्रों ने दी गणित विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 05:38 PM IST

जिलाभर के राजकीय विद्यालयों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा चौथी से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का शनिवार को दूसरा दिन रहा। खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉक के विद्यालयों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सभी स्कूलों के प्राचार्य को भी नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश दिए। जिलाभर के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में कक्षा चौथी से 12वीं तक के कुल 85315 विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई है। शनिवार को विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद सुबह 9 से 12 बजे तक विद्यार्थियों की सभी कक्षाओं की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं ली गई। निदेशालय से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार कक्षा चौथी व पांचवीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। कक्षा छठी की गणित, सातवीं की ड्राइंग, आठवीं की विज्ञान, विषय की परीक्षा हुई। इनके अलावा कक्षा नौंवी की अंग्रेजी, 10वीं की संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, संगीत, कक्षा 11वीं की समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, रसायन विज्ञान और 12वीं की गणित, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें