गोहाना में मंगलवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण शहर में कई बड़े पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के एक क्षेत्र में बिजली का पोल टूटकर एक खड़ी मोटरसाइकिल पर गिर गया, जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।