फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: विधायक के आश्वासन पर खत्म हुई पार्षद प्रतिनिधि की भूख हड़ताल

सोनीपत। गन्नौर के वार्ड-10 की कच्ची काॅलोनी में करीब एक दशक से विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर लहरी सिंह पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि टिंकू प्रधान ने मंगलवार को दूसरे दिन अपना आंदोलन खत्म कर दिया। विधायक देवेंद्र कादियान व एसडीएम प्रवेश कादियान ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। काॅलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए मामले को सरकार के समक्ष स्पेशल केस के रूप में उठाने का आश्वासन दिया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि वार्ड-10 की जिस काॅलोनी को पक्का कराने की मांग की जा रही है, उस जमीन का नेचर अलग होने के कारण मौजूदा सरकारी नीति के तहत उसे नियमित नहीं किया जा सकता। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह की काॅलोनियां बनी हुई है और वहां भी लोग ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को स्पेशल केस के रूप में सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि काॅलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी देवा संस्था कालोनी में सफाई, गलियों की मरम्मत और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं पर तत्काल काम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें बिना देरी पूरा कराया जाएगा और इसमें क्षेत्रवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर और जेई अरविंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें