फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कार की टक्कर से सीएनजी पंप के सेल्समैन की मौत

सोनीपत। गढ़ी सिसाना गांव के पास कार की टक्कर से सीएनजी पंप के सेल्समैन की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। गढ़ी सिसाना निवासी संदीप का कहना है कि उनके बड़े भाई जयदीप शुक्रवार रात रोहतक मार्ग स्थित रेड फाॅक्स कैंटीन से खाना खाकर पैदल अपने गांव गढ़ी सिसाना की तरफ जा रहे थे। जब वह कैंटीन से कुछ दूरी पर गांव की ओर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयदीप सड़क किनारे जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अविवाहित थे और सीएनजी पंप पर बतौर सेल्समैन की नौकरी करते थे। सूचना मिलने पर संदीप मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें