फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से बैंड-बाजे के साथ निकाली श्रीराम बरात

श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्रीराम बरात निकाल श्री सीता-राम विवाह महोत्सव मनाया गया। बड़ा बाजार स्थित श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धाभाव व हर्षोल्लास से रघुकुल शिरोमणि भगवान श्रीराम की बरात का शुभारंभ किया गया। इससे पहले श्रीराम को दूल्हे के रूप में शीश मुकुट पर फूलों की कलियों का सेहरा बांधा गया। श्रीराम बरात में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के साथ महर्षि विश्वामित्र, मुनि वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की अलग-अलग झांकी भी शामिल रही। बरात में श्रीराम का रथ विशेष आकर्षक का केंद्र रहा। झांकियों को फूलों, रंगीन लाइटों से सजाया गया। श्रीराम बरात बड़ा बाजार मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बैंड-बाजाे, ढोल-नगाड़ाें के साथ हलवाई हटा, मुरथल अड्डा, सब्जी मंडी रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्याें व दुकानदारों ने पुष्प वर्षा की। रामलीला मैदान में जनकपुरी में श्रीराम बरात का स्वागत किया। यहां वृंदावन से आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने सीता-राम विवाह महोत्सव की लीला का मंचन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें