फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मियों ने मांगों को मनवाने के लिए किया झाड़ू लेकर प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई के सदस्यों ने शुक्रवार को 10वें दिन धरना जारी रखा उन्होंने नगर निगम कार्यालय से गीता भवन चौक तक झाड़ू प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि आयुक्त ने अभी तक किसी भी मांग का समाधान नहीं किया गया। वर्ष 2022 से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें मजबूरीवश आंदोलन का फैसला लेना पड़ा।अक्तूबर, 2022 की 11 दिन की हड़ताल का वेतन बकाया है इसका पत्र सरकार ने जारी कर रखा है। इसके साथ वर्ष 2017 से 2023 तक का समान काम समान वेतन के एरियर का भुगतान किया जाए। वर्ष 2018 के पत्र के अनुसार संविदा सफाई कर्मचारियों को विभाग के पेरोल पर किया जाए। जुलूस का संचालन इकाई सचिव राजा भाई ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें