जीटी रोड के पास गुप्तिधाम में सोमवार को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की और जैन समाज के संंतों से आशीर्वाद लिया। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहें। गुप्तिधाम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राष्ट्र संत उपाध्याय श्री 108 डाॅ. गुप्तिसागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुप्ति सागर महाराज थोड़ी देर में अपने प्रवचनों की रसधारा प्रवाहित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रबिना पी. और सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।