फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में राज्य स्तरीय तांग सूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

सोनीपत में कोर्ट रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15वीं राज्य स्तरीय तांग सूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के करीब 150 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता का में खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। आयोजक मनोज जांगडा ने बताया कि प्रतियाेगिता में अंडर-10, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मार्स्टस, ब्लैक बेल्ट व अन्य स्पर्धाओं के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जिसमें राज्य भर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एक दिवसीय प्रतियोगिता में छोटे से लेकर मास्टर्स तक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन 15वी राष्ट्रीय तांग सूडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना है। साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर अपनी योग्यता को निरंतर निखारते रहना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें