फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत की मंडियों में लग रहे गेहूं के ढेर, उठान कम होने से भुगतान हो रहा कम

मंडियों में हालात खराब हो रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण गेहूं के ढेर लग रहे है। खरीद एजेंसियों की तरफ से न समय पर खरीद की जा रही है। मंडी व खरीद केंद्रों में गेहूं के उठान को लेकर हालात खराब हो रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के खरीद केंद्रों में खेतों में गेहूं की फसल उतारनी पड़ रही है। मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से संबंधित खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक 2239110 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि उठान 1601460 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। मंडियों व खरीद केंद्रों से अभी भी 637650 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। मंडियों में 1275300 बैग उठान के इंतजार में रखे हुए है। कई खरीद केंद्रों में गेहूं डालने की जगह नहीं बची है। ऐसी स्थिति में सनपेड़ा, फरमाणा व अन्य खरीद केंद्रों में बनी हुई है। खरीद केंद्रों के पास खेतों में किसानों की फसलें उतरवाई जा रही है। मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश की संभावना जताई है। जिससे किसानों व आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से एजेंसियों को गेहूं का उठान करने के निर्देश देने के बावजूद समुचित कदम नही उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें