फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में एससी समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, न्यायिक जांच की उठाई मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 03:37 PM IST

समस्त अनुसूचित जाति समाज के बैनर तले जिले भर से सैकड़ों लोग आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में सड़क पर उतरे। वह बस अड्डे से शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग की। अधिवक्ता नकीन मेहरा का कहना था कि आईपीएस वाई पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में उल्लेख किया था कि उन्हें उनकी जाति के कारण बार-बार अपमानित किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उनका कहना था कि यह आत्महत्या सिर्फ व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में गहराई तक फैले जातिवादी भेदभाव और उत्पीड़न की ज्वलंत मिसाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें