फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वाहन की टक्कर से चलती कार में लगी आग से हडक़ंप, मशक्कत से पाया काबू

नवीन दलाल Updated Tue, 06 May 2025 03:14 PM IST

नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास मंगलवार दोपहर को किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार लोगों ने मशक्कत से जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार आग से ढांचा बन गई। मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कृष्णा खट्टर और न्यू गुप्ता कॉलोनी निवासी मृदुल गुप्ता होंडा अमेज कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव राई स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी कार में आग लग गई। उन्होंने तुरंत कार को रोका और नीचे उतर आए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलवाया। उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कार ढांचा बन चुकी थी। राई थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें