फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत पर फूटा आक्रोश, लोगों का प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 03:18 PM IST

एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में अनुसूचित जाति व समाज के अन्य वर्ग में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गोहाना की सड़कों पर सैकड़ों लोगों ने उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्षद जगदीश राय व समाज के अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 दिन में अनुसूचित समाज के साथ अत्याचार की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। सीजेआई पर जूता फेंकने की घटना, रायबरेली में वाल्मीकि युवक की हत्या और अब ईमानदार अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही के दबाव और अत्याचारों के कारण वाई पूरण कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, अनुसूचित समाज चुप नहीं बैठेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 17 अक्तूबर से पहले न्याय नहीं मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोनीपत में होने वाली रैली का विरोध किया जाएगा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक ईमानदार अधिकारी को झूठे आरोपों में फंसाया गया, जो पूरे समाज के सम्मान पर चोट है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें