फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया; ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

सोनीपत। गांव औरंगाबाद में विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। विवाहिता के पिता ने पति समेत तीन सदस्यों पर आत्महत्या के लिए विवश करने तथा प्रताड़ना के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद निवासी हीरालाल ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2018 में गांव औरंगाबाद के रहने वाले युवक से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज की मांग के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष कार की मांग कर रहा था। उन्होंने बेटी का घर बसाने के लिए दो साल पहले नकदी भी उसके पति को दी थी। उसके बाद भी प्रताड़ना जारी रही। अब मंगलवार को उन्हें बेटी के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया। मायका पक्ष शव को अपने साथ ले गया। पुलिस ने मृतका के बयान पर वीरेंद्र और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय बेटा, चार वर्षीय बेटी और आठ महीने का एक बेटा शामिल है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के इकलौते बेटे हैं और उनकी पांच बहन थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें