फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपीत में सहकारिता मंत्री ने 21 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डाल मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर आयुवर्ग के उत्थान को समर्पित रहते हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली और मेहनती व्यवहार से प्रदेश के पौने तीन करोड़ नागरिकों का मन जीता है। आज प्रदेश के कोने-कोने में लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा गोहाना जिला कार्यालय में यज्ञ में पूर्णाहुति डाली व कार्यकर्ताओं संग केक काटा। इसके उपरांत नई सब्जी मंडी परिसर में राजकुमार शर्मा की ओर से आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री दिन रात लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने 217 संकल्प लिए थे। जिसमें से 56 संकल्प पूरे किए जा चुके और बाकी संकल्पों पर तेजी से काम किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री ने भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें संस्करण को कार्यकर्ताओं संग सुना। पत्रकारों की ओर से निकाय चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी और जनसेवा के संकल्प को तेजी से आगे बढ़ाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, बलराम कौशिक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें