फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर शहर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निगम कार्यालय से रेलवे रोड होते हुए गीता भवन चौक तक पहुंचे। वहां से वापस कार्यालय में आकर सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न करें। संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। इन्हीं मांगों को कर्मचारी लगातार विरोध जता रहे है। इसकी कड़ी सफाई कर्मी 16 मई को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई सचिव राजाभाई ने की। इस दौरान सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें