फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिला अस्पताल समेत सीएचसी में चिकित्सकों ने की पैन डाउन हड़ताल, मरीज रहे परेशान

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 06:18 PM IST

नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में वीरवार को सभी चिकित्सक दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल पर रहे। इसके चलते अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। उन्होंने लिंगानुपात कम होने के चलते वरिष्ठ चिकित्सकों पर कार्रवाई की बात होने के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष जताया। चिकित्सक दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. नितिन फलस्वाल ने कहा कि लिंगानुपात के मामले में सोनीपत व सिरसा जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों पर कार्रवाई की सूचना है। सोनीपत में इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। अकेले चिकित्सक लिंगानुपात नहीं सुधार सकते। इसके लिए समाज के लोगों का सहयोग बहुत आवश्यक है। इसी मुद्दे को लेकर चिकित्सकों ने हड़ताल रखी है। हलालपुर के एसएमओ डॉ. अनिल सचदेवा ने बताया कि उन्हें निलंबित किए जाने के आदेश नहीं मिले है। हालांकि लिंगानुपात को सुधारने का प्रयास जारी है। लिंगानुपात सुधारने के लिए अकेला चिकित्सक नहीं, संबंधित गांव के सरपंच, पंच, पुलिस, महिला बाल विकास विभाग की भी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अकेले चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, पुलिस व महिला बाल विकास की भी भूमिका होती है। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 891 दर्ज है। पिछले साल आज के दिन लिंगानुपात 898 था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें