फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: 3.52 करोड़ से होने वाले विकास कार्य शुरू, राठधना रोड पर 72 लाख से डलेगी पेयजल

विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वीरवार दोपहर वार्ड नंबर 14 के राजीव नगर में करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड में नगर निगम की ओर से 3.52 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नंबर 14 में लक्ष्मण कॉलोनी रेलवे अंडरपास राजीव नगर से उत्तम नगर से होते हुए राठधना रोड तक सड़क को मास्टिक से पक्का किया जाएगा। होली चाइल्ड स्कूल वाली मुख्य गली को सीसी से पक्का किया जाएगा। खाटू श्याम मंदिर से लेकर कालूपुर चुंगी तक और कालूपुर चुंगी से दादा मोहन दास मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएगी। लक्ष्मण कॉलोनी की तीन गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल से पक्का किया जाएगा। इसके बाद विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन आईटीआई चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने 72 लाख रुपये से पेयजल लाइन दबाने के कार्य का शुभारंभ किया। मेयर ने बताया कि आईटीआई बूस्टर से राठधना रोड पर सिंचाई विभाग कार्यालय तक पेयजल लाइन दबाई जाएगी। नगर निगम की ओर से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, निगम पार्षद सूर्या दहिया, संगीता सैनी, चरण सिंह जोगी, प्रिंस सरोहा, राहुल छिक्कारा, देवेंद्र सैनी, प्रवीण सिसोदिया, नकीन मेहरा, शैलेंद्र तोमर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें