फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसाना कलां को निगम में जाेड़ने की मांग, मंत्री बोले ग्रामसभा का प्रस्ताव आने पर नियमानुसार होगी कार्रवाई

सोनीपत। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, किसानों की खुशहाली, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि गांव हरसाना कलां के ग्रामीणों की भावनाओं और मांगों का सम्मान किया जाएगा तथा ग्रामसभा से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को गांव हरसाना कलां में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को सुना। ग्रामीणों ने गांव हरसाना कलां को नगर निगम में शामिल करने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करती है। गांव को नगर निगम में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव ग्रामसभा के माध्यम से प्राप्त होने के बाद संबंधित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों, तहसीलों, ब्लॉकों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों से संबंधित बदलावों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी मांग को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव हरसाना कलां में ग्रामीणों की ओर से रखी गई विकास संबंधी 11 मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव में तीन विकास कार्यों के लिए तैयार किए गए 1.40 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को मंजूरी देने की घोषणा की। साथ ही पानी की निकासी, इंडोर स्टेडियम, गलियों के निर्माण, फिरनी, चौपालों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था और सरकारी स्कूलों में आवश्यक कार्य करवाने के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और प्रत्येक राजनीतिक दल को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, सुमित्रा जागलान, बबीता दहिया, सरपंच जगबीर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें