फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कर्मियों के हक में दिए फैसले को लागू करने की मांग, शहर में निकाला जुलूस

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 03:20 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला और लघु सचिवालय में पहुंचकर जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की बात कही और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से 23 व 31 दिसंबर 2025 को कर्मियों के हक में दिए गए फैसले को लागू करने करने की मांग की। जिला सचिव सुनील दत्त ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा लंबे समय से प्रदेश में कच्चे कर्मियों को नियमित करने तथा एक स्थायी और न्यायसंगत नीति बनाए जाने, पुरानी पेंशन लागू करने, एक्सग्रेसिया नीति को बिना शर्त लागू करने, हरियाणा के लिए अलग से आठवां वेतन आयोग गठित करने, 65,70,75 की आयु में 5 फीसदी की पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर संघर्ष करता रहा है। इससे पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मैस वर्करों के पक्ष में वर्ष 2017 में आए न्यायिक निर्णय को भी सरकार लागू नहीं कर रही। सर्व कर्मचारी संघ ने मांग करते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी प्रति वर्ष न्यूनतम 240 कार्यदिवस पूर्ण करते हुए दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय से कार्यरत हैं, उन्हें भी न्याय देते हुए शीघ्र नियमित करने के लिए पारदर्शी एवं न्यायसंगत नीति बनाई जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान देशराज नैन ने किया। इस दौरान राज्य सचिव जगमेंद्र, कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, शिलकराम मालिक, सीआईटीयू की जिला प्रधान सुनीता, अनीता, नगर पालिका जिला प्रधान राजा भाई, भारत कंडेरा, महेंद्र सिंह भनवाला, जय भगवान दहिया भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें