फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरओबी को लेकर एक हुआ सोनीपत शहर का व्यापारी वर्ग, दिया धरना

सोनीपत में ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को दो लेन करने की मांग पर शहर का व्यापारी वर्ग एक हो चुका है। व्यापारी वर्ग ने मंगलवार को मिशन चौक स्थित शिव मंदिर के आगे सांकेतिक धरना देकर आरओबी को चौड़ा करने की मांग उठाई। साथ ही छोटे वाहनों के लिए अंडरब्रिज व आरओबी की सीढि़यों का काम पूरा करवाने की पुरजोर मांग उठाई। शहर में दो आरओबी बनाए गए हैं, लेकिन इनमें से एक आरओबी जब से बना है, तब से ही पुराने शहरवासियों के लिए सुविधा की बजाए फजीहत ज्यादा बनता जा रहा है। धरने पर एकत्रित हुए व्यापारियों का कहना है कि गीता भवन चौक से ककरोई चौक की ओर आरओबी पूरी तरह ठीक बनाया गया है, लेकिन जो हिस्सा मिशन चौक पर उतारा गया है, उस हिस्से के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कम चौड़ाई वाले इस हिस्से पर मिशन चौक की तरफ से सिर्फ दोपहिया वाहन ही लाया जा सकता है। वर्ष 2015 में जब से आरओबी बना है, उसके कुछ समय बाद से ही शहरवासी इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि गोहाना रोड रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए वर्ष 2014 में आरओबी का उद्घाटन किया था। आरओबी के कारण शहर दो हिस्सों में बंट गया है। हालांकि ओवरब्रिज पर मिशन चौक की तरफ भी दो लेन का निर्माण किया जाना था। इसके लिए वर्ष 2014 में मुख्यालय से नक्शा भी पास हो चुका था, लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों ने किन्हीं कारणों के चलते पास नक्शे को रद्द कर दिया था। व्यापारियों ने कहा कि मिशन चौक की तरफ चार पहिया वाहन लेकर उतरा तो जा सकता है, लेकिन आरओबी पर चढ़ा नहीं जा सकता। अब इस मुद्दे को लेकर व्यापारी हरवासियों के साथ एकजुट हैं। व्यापारियों की सरकार से मांग है कि आरओबी को मिशन चौक की तरफ भी चौड़ा करने के साथ छोटे वाहनाें के लिए अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें