फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कृषि विभाग ने किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का ज्ञान

सोनीपत में कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से न केवल किसान की आय में बढ़ोतरी के लिए सहायक सिद्ध होगी, बल्कि फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। रासायनिक खेती के चलते जहां फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है, वहीं फसल उत्पादन में लागत भी बढ़ रही है। डॉ. पवन शर्मा, नई अनाज मंडी स्थित खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कृषि अधिकारियों ने किसान गोष्ठी में 100 से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती का पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभाग की ओर से किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए गए। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग ने रबी सीजन में ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के साथ फसलों की गुणवत्ता को लेकर विभाग ने प्राकृतिक खेती परियोजना शुरू की है। इसके अंतर्गत महज एक देशी गाय के माध्यम से 30 एकड़ पर प्राकृतिक खेती की जा सकती है। किसानों को विभिन्न विधियों की दी जानकारी कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. संदीप वर्मा ने किसानों को पंचामृत के बारे में समझाया। साथ ही जीवामृत, बीजामृत,आच्छादन, वापसा व सहफसल के बारे में जानकारी दी। डॉ. संदीप वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक खेती से नाममात्र के खर्च पर फसल का उत्पादन कर सकते हैं। भले ही किसान को शुरुआत में लगेगा कि खेत में उत्पादन कम हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद न केवल फसल का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी अच्छी होगी। किसान गोष्ठी में भूमि परीक्षण अधिकारी डॉ. सत्यवान ग्रेवाल, डॉ. देवराज दलाल, डॉ. निरंजन सिंह, कपिल कुमार, डॉ. अजय देशवाल व विपिन कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें