फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में 6.28 लाख क्विंटल धान की आवक, पीआर धान की खरीद से संतुष्ट नहीं किसान

गोहाना। नई अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। अनाज मंडी में 85726 क्विंटल पीआर धान पहुंचा है, जिसमें से हैफेड एजेंसी ने 68525 क्विंटल की ही खरीद की है। वहीं मानकों पर खरा नहीं होने पर 17201 क्विंटल पीआर धान को रिजेक्ट किया हुआ है। मंडी में पहुंचे संपूर्ण पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ी हुई है। प्रतिदिन 35 से 40 हजार क्विंटल धान पहुंच रहा है। अनाज मंडी में धान की आवक का आंकड़ा 6.28 क्विंटल तक पहुंच गया है। इसमें 85726 क्विंटल पीआर धान भी शामिल है। इसके अतिरिक्त 1509 किस्म का 504838 क्विंटल तथा 38007 क्विंटल धान 1121 किस्म का है। अनाज मंडी में धान की पीआर किस्म की खरीद हैफेड एजेंसी कर रही है। जबकि अन्य किस्मों की खरीद प्राइवेट व्यापारी कर रहे हैं। अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद को लेकर किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसान सत्यवान, प्रमोद, विकास, रामनिवास, हरीभगवान का कहना है कि एजेंसी नमी व अन्य खरपतवार होने का हवाला देकर खरीद करने से मना कर देती है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। मंडी में अपनी फसल की रखवाली भी उन्हें स्वयं ही करनी पड़ रही है। हैफेड प्रबंधक जयोति आर्य का कहना है कि मानकों पर खरी फसल की खरीद की जा रही है। कई बार फसल में नमी व अन्य खरपतवार होने के कारण खरीद नहीं हो पाती है। किसानों से फसल सुखाकर व साफ कर लाने की बार-बार अपील की जा रही है, ताकि खरीद को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें