फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सामाजिक व आर्थिक न्याय के लिए 22 सफाई कर्मी पैदल निकले, कुंडली बॉर्डर पहुंचने पर हिरासत में लिया

सामाजिक व आर्थिक न्याय की मांग को लेकर 22 सफाई कर्मचारी रविवार को जीटी रोड स्थित बहालगढ़ चौक से रवाना हुए। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। सफाई कर्मियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और उन्हें नरेला पुलिस थाने में ले जाया गया। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक, उपप्रधान रविंद्र, सचिव सावन कुमार ने बताया कि सामाजिक व आर्थिक न्याय की मांग को लेकर वह रविवार सुबह बहालगढ़ चौक से पैदल रवाना हुआ था। नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले के आवास तक पैदल जाना था। इसके लिए दो दिन पहले उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को अपना ज्ञापन दिया था। उनकी मांग है कि संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन दिया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाएगी। कर्मियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर वह बहालगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास के लिए पैदल रवाना हुए थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कर्मियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान कर्मियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो दिल्ली पुलिस ने सभी 22 सफाई कर्मियों को हिरासत में ले लिया और नरेला थाने में ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें