गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल के बाद किसान आंदोलन को हुए डैमेज कंट्रोल के लिए कुंडली बॉर्डर पर तिरंगा सद्भावना यात्रा निकाली गई। नेशनल हाईवे 44 पर केजीपी-केएमपी गोल चक्कर के पास से शुरू की गई यात्रा में सभी किसान संगठनों के नेताओं के अलावा पंजाबी गायक व हजारों किसान शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने अपने ट्रैक्टर और वाहनों पर तिरंगा लगाया हुआ था, वहीं इससे संदेश देने का प्रयास किया गया कि वह तिरंगे का पूरा सम्मान करते हैं।