फोटो 07- सोनीपत के गांव खेवड़ा स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह में मौजूद नागरिक व पदा
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र के केंद्रीय विद्यालय में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी दादा-दादी, नाना-नानी का स्वागत तिलक व इमोजी लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालय के प्राचार्य विजेश कुमार ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां को पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। सुमन बाला व सपना के मार्गदर्शन से नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वागत गीत व स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी। विजेश कुमार ने बताया कि जीवन में दादा-दादी थोड़े से माता-पिता, शिक्षक और थोड़े से दोस्त होते हैं। दादा-दादी परिवार का सबसे बड़ा खजाना, एक प्यारी विरासत के संस्थापक, महान कहानीकार, परंपराओं के रखवाले होते हैं। वही परिवार की मजबूत नींव होते हैं। अपने विशेष प्यार और देखभाल के माध्यम से वह परिवार को एक सूत्र में बांधे रखते हैं। कार्यक्रम में कुछ खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें दादा-दादी/ नाना-नानी ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। खेल के विजेताओं को प्राचार्य ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंजू चौहान, श्रीहरि दर्शन, शैली मड़िया, पूनम यादव, रंजना रानी व सोनम मौजूद रहे।