फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा नगर परिषद ने बाजाराें और मोहल्लों में चलाया विशेष अभियान, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

दिवाली के बाद सोमवार को कार्यालय खुले। नगर परिषद ने जहां दिवाली पर नियमित रूप से सफाई करवाई थी। लेकिन बड़े स्तर कचरा उत्पादन होने के कारण पूर्ण रूप से सफाई नहीं हो पाई। इसलिए सोमवार को युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाजारों और मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। नगर पालिका प्रधान से लेकर नगर परिषद की सफाई शाखा के अधिकारी फील्ड में उतरे, ताकि शहर को पूरी तरह से साफ किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत हर गली हर मोहल्ले और बाजारों में कहीं पर कचरा नहीं रहेगा। दिवाली पर नियमित रूप से डोर टू डोर और डंपिंग प्वाइंट से उठान हुआ है। गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस होने पर सफाई बाधित भी हुई है। ऐसे में विशेष अभियान चलाकर शहर को साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें