गुरमीत राम रहीम को उसके किए की सजा तो मिल गई लेकिन इससे पहले राम रहीम को दोषी करार देने के बाद जिस तरह से पंचकूला जला उससे पूरा देश सन्न रह गया था। इस हिंसा के लिए जिम्मेदारी किसकी है ये साफ नहीं हो पा रही है लेकिन डीएसपी सुमित कुमार की भूमिका पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।