फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में महिलाओं ने किया होलिका पूजन, परिवार की खुशहाली की कामना

होली पर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य चौराहों पर एक माह पूर्व लगाए गए डांडे पर गोबर से बने बिड़कुले चढ़ाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार को इलाके में होली पर्व की शुरुआत सुबह से ही हो गई। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा और पारंपरिक रूप से बेर, आटा, गुड़ आदि से होलिका पूजन किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुरक्षा की प्रार्थना की। सांपला क्षेत्र में कुल 90 स्थानों पर होलिका पूजन का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर बाद तक चलता रहा। होली पूजन के इस शुभ अवसर पर महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक परिधानों में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली पर्व की उमंग और उत्साह का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें