फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में फुटबॉल प्रतियोगिता में यूटीडी एमडीयू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को यूटीडी एमडीयू ने प्रथम, नेकीराम कॉलेज ने द्वितीय व जाट कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र सांगवान ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. तेजपाल, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. अनूप, संदीप, सुरेश राठी, रोबिन हुड्डा, डॉ. प्रवीण धायल सहित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें