मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। 15 दिन बाद सुबह के समय कोहरा हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। कोहरे के कारण दो ट्रेन रद्द रही और 10 ट्रेन देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहतक-दिल्ली डेमू 74012 55 मिनट, भिवानी तिलक ब्रिज एक्सप्रेस 14737 40 मिनट, जाखल दिल्ली पैसेंजर 54036 एक घंटे 53 मिनट, धौलादार एक्सप्रेस 14036 51 मिनट, हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 54424 27 मिनट, कुरूक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 14024 44 मिनट, पातालकोट एक्सप्रेस 14624 48 मिनट, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 54005 45 मिनट, मोगा इंटरसिटी 22485 30 मिनट, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20409 27 मिनट की देरी से रही। दिल्ली-जींद पैसेंजर 54031 और जींद-दिल्ली पैसेंजर 54034 रद्द रही।