पुलिस लाइन स्थित जिला बाल भवन में चल रही जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन मंगलवार को नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रतियोगिताओं में मंगलवर को विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंगलवार को कार्यक्रम का हायर एजुकेशन के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर पवन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने एकल नृत्य, समूह गान, फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता और डिक्लेमेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 से 28 अक्तूबर तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को तृतीय समूह (9वीं-10वीं) और 28 अक्तूबर को चतुर्थ समूह (11वीं-12वीं) की प्रतियोगिताएं होंगी। नोडल अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच देना है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे मंडल और राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां विजेताओं को राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया जाता है।