राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों से बचने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश वरिष्ठ अनुदेशक व प्रियंका अनुदेशक ने किया। इस मौके पर अनिल, ऊषा, सुशीला राकेश व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।