फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड की बैठक सम्पन्न, युवाओं ने लिया संकल्प

शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड की एक अहम बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच अवतार सिंह, हरपाल सिंह और मस्तान सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में राज्य अध्यक्ष करतार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। अम्बाला जिला अध्यक्ष गौरव मंढान ने संगठन की मजबूती के लिए स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने के लिए कहा। बैठक में कमल बाच्छल, अर्शदीप, कोमल, बलजीत सरपंच, तिलक राज सरपंच, सुखविंदर जेलदार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें