माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। ब्राहमण समाज एंव गौड़ ब्राहमण विद्या प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्यों ने गौड़ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। सरकार से प्राचार्य के विरुद्ध उनके विवादों व कार्यकाल के दौरान की गई विभिन्न अनियमितताओं की जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संस्था के दान को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाए। गॉड संसार के पूर्व प्रधान रामकरण अत्री, पूर्व महासचिव कृष्ण कौशिक सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है यदि संस्था में नियमित प्राचार्य नियुक्त नहीं किया जाता है तो फिर धरना दिया जाएगा।