फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में रोडवेज कर्मचारियों का 24 को सांकेतिक धरने का आह्वान

रोडवेज तालमेल कमेटी रोहतक डिपो की तालमेल कमेटी ने 24 मार्च को सांकेतिक धरने का आह्वान किया है। राज्य नेता जगदीप लाठर ने कहा कि तालमेल कमेटी ने कर्मचारियों की मांग व समस्याओं से संबंधित पत्र 10 मार्च को महाप्रबंधक को दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान किया न ही तालमेल कमेटी को बुलाना उचित समझा। अमित महराणा ने कहा कि 17 मार्च को तालमेल कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि यदि दिनांक 23 मार्च तक तालमेल कमेटी को बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं को हल किया जाए। समाधान न होने पर बस स्टैंड पर 24 मार्च को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी महाप्रबंधक की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें