फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में झमाझम बारिश से मिली राहत

उमस और गर्मी से परेशान जिले वासियों को सोमवार सुबह झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। सुबह 7:30 बजे घने काले बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। गरज के साथ बरसे बादलों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपिश से राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर आई। खरीफ की फसलों के लिए नमी मिलने से किसान खुश नजर आए। हालांकि तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली रोड, सोनीपत रोड और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को जाम और धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें